बिकिनी में मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया अपना टोन्ड फिगर, तस्वीरों ने जीत लिया फैन्स का दिल
By: Pinki Sun, 10 July 2022 12:16:30
टेलीविजन की नागिन यानी मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में मौनी रॉय के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच मौनी रॉय का बिकिनी अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंटेड बिकिनी में मौनी का नो-मेकअप हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। बिकिनी पहनकर मौनी की खुशी सातवें आसमान पर नजर आ रही है।
मौनी ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक फोटो में वो टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी में हवा में उछलती दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी लिखती हैं कि जब बारिश के बाद सूरज निकले। मौनी की तस्वीरें पोस्ट करते ही उस पर कमेंट्स की लंबी लाइन लगी गई है। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा आप काफी खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं दूसरे फैन ने कहा परफेक्ट पोज।
बता दें की मौनी रॉय ब्रह्मास्त्र फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएगी। वहीं फैन्स भी मौनी का ये नया लुक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े :
# इतना बड़ा बेबी बंप लेकर भारत लौटीं आलिया भट्ट, एयरपोर्ट पर देख हर कोई हैरान; देखें वीडियो
# मलाइका अरोड़ा का देसी अवतार, व्हाइट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, लोगों ने किया ट्रोल
# बेबी बंप के साथ मुंबई लौटी आलिया भट्ट, रणबीर को देख लगाई दौड़; वीडियो वायरल